शिक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शिक्षा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 14 जनवरी 2025

सोशल मीडिया की ताकत

सोशल मीडिया की ताकत बहुत अधिक है, और यह हमारे जीवन को कई तरह से प्रभावित कर सकता है। यहाँ कुछ तरीके हैं जिनसे सोशल मीडिया की ताकत का उपयोग किया जा सकता है:

सोशल मीडिया की ताकत के सकारात्मक पहलू
1. *जानकारी का प्रसार*: सोशल मीडिया के माध्यम से हम दुनिया भर में जानकारी को तेजी से फैला सकते हैं।
2. *संपर्क और संवाद*: सोशल मीडिया के माध्यम से हम दुनिया भर के लोगों से जुड़ सकते हैं और उनके साथ संवाद कर सकते हैं।
3. *व्यवसाय और विपणन*: सोशल मीडिया के माध्यम से हम अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे सकते हैं और ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं।
4. *सामाजिक आंदोलन*: सोशल मीडिया के माध्यम से हम सामाजिक आंदोलनों को बढ़ावा दे सकते हैं और लोगों को एक साथ ला सकते हैं।
5. *शिक्षा और सीखना*: सोशल मीडिया के माध्यम से हम शिक्षा और सीखने के अवसरों को बढ़ा सकते हैं और लोगों को नई जानकारी प्रदान कर सकते हैं।

सोशल मीडिया की ताकत के नकारात्मक पहलू
1. *फेक न्यूज और गलत जानकारी*: सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और गलत जानकारी का प्रसार हो सकता है, जो लोगों को भ्रमित कर सकता है।
2. *साइबर बुलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न*: सोशल मीडिया पर साइबर बुलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न की समस्या हो सकती है, जो लोगों को मानसिक रूप से प्रभावित कर सकती है।
3. *निजता और सुरक्षा की समस्या*: सोशल मीडिया पर निजता और सुरक्षा की समस्या हो सकती है, जो लोगों की व्यक्तिगत जानकारी को खतरे में डाल सकती है।
4. *समय की बर्बादी और लत*: सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग समय की बर्बादी और लत का कारण बन सकता है, जो लोगों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
5. *सामाजिक अलगाव और एकांत*: सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग सामाजिक अलगाव और एकांत का कारण बन सकता है, जो लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

सोशल मीडिया की ताकत का उपयोग करने के लिए, हमें इसके सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को समझना होगा और इसका उपयोग जिम्मेदारी से करना होगा।

बुधवार, 18 अप्रैल 2018

बगैर विलंब सरकारी शिक्षकों को मई से हर महीने मिलेगा वेतन, ये है नया नियम*

बगैर विलंब सरकारी शिक्षकों को मई से हर महीने मिलेगा वेतन, ये है नया नियम


बिहार में अब सभी स्‍तर के सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन भुगतान पटना से किया जायेगा। इस वजह से मई से बगैर विलंब हर महीने उन्‍हें वेतन मिलेगा।...

पटना [राज्य ब्यूरो]। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्यापन कार्य में लगे सभी कोटि के शिक्षकों के वेतन का भुगतान अब जिलों से नहीं, बल्कि मुख्यालय पटना से होगा। इतना ही नहीं शिक्षकों को वेतन के लिए चार महीने या छह महीने तक इंतजार भी नहीं करना होगा। प्रत्येक महीने एक तय मियाद के अंदर वेतन की राशि शिक्षकों के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी। यह व्यवस्था आगामी मई से प्रभावी हो जाएगी।

वित्त विभाग के एक फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने सभी कोटि के शिक्षकों के वेतन का भुगतान काम्प्रहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (सीएफएमएस) के जरिए करने का फैसला किया है। निदेशक प्रशासन सुशील कुमार ने विभाग के फैसले से जिलों के अधिकारियों को अवगत कराने के लिए एक पत्र जारी किया है। पत्र निदेशक उच्च शिक्षा से लेकर सभी क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक और जिला शिक्षा पदाधिकारी तक को भेजा गया है।

अधिकारियों से कहा गया है कि वे नौ अप्रैल 2018 के पूर्व के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों से समन्वय कर अपने अधीनस्थ चलने वाले विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के अफसरों एवं कर्मियों का संबंधित आंकड़ा पूरे विवरण के साथ इकट्ठा कर लें।

जिलों से लेकर प्रखंड तक से प्राप्त शिक्षक, कर्मचारी-पदाधिकारी का विवरण काम्प्रहेंसिव फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा। यह काम अप्रैल के अंत तक पूरा किया जाना है। शिक्षक, कर्मचारियों और पदाधिकारियों का विवरण सीएफएमएस में दर्ज होने के बाद इनका वेतन नियमित रूप से मुख्यालय स्तर से ही उनके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। सीएफएमएस के प्रभावी होने के बाद जिलों को राशि भेजने की दरकार नहीं होगी।

बुधवार, 21 दिसंबर 2016

तालिमी मरकज और उत्थान केन्द्र के स्वयं सेवी को शिक्षक के पद पर समायोजित किया जाए - मो○कमरे आलम

मोहम्मद क़मरे आलम ने शिक्षा मंत्री ,प्रधान सचिव शिक्षा विभाग बिहार पटना को ईमेल संदेश भेज कर तालिमी मरकज और उत्थान केंद्र के स्वयं सेवी को शिक्षक के रूप में समायोजित करने की माँग के साथ निम्नांकित माँगें भेजी है:-
1. मानदेय नही नियत वेतन कम से कम 18000/रुपये।
2.विभाग सभी नियुक्त टोला सेवक/शिक्षा स्वयं सेवी को शानाख्ति कार्ड जारी करे।
3.सभी सरकारी छुट्टी के अलावा आकस्मिक अवकास, चिकित्सा अवकाश, विशेषा अवकाश,मेटरनिटी लीव अधिघोषित किया जाए
4.भविष्यनिधि का लाभ लागू करने के साथ 10 लाख रुपये का जीवन बीमा करवाया जाए
5.प्रत्येक सेंटर पर TLM, TLE की राशि बच्चों और प्रशिक्षु महिला के लिए अलग-अलग उपलब्ध कराई जाए।
5.सेवा शर्त, नियमावली का निर्धारण किया जाए ।
6.सेवा पुस्तिका का निर्धारण किया जाए ।
7.मृत्यु उपरांत आश्रितों को अनुकम्पा का लाभ दिया जाए ।
8.जन शिक्षा निदेशालय द्वारा छोड़ दिए गए सभी पूर्व तालिमी मरकज शिक्षा स्वयं सेबी और टोला सेवक को अक्षर आॅचल योजना से जोड़ा जाए ।
9.बिहार के प्राथमिक विद्यालयों में Pre-Primary Education प्रारंभ कर शिक्षा स्वयं सेवी और टोला सेवक को शिक्षक के रूप में समायोजित किया जाए ।
10.नेशनल पेंशन स्कीम के तहत पेंशन की सुविधा के साथ स्वास्थ्य बीमा योजना से आच्छादित किया जाए ।
11.लम्बित मानदेय का भुगतान अविलंब किया जाए ।
MD Qamre Alam Ekdandi parihar sitamarhi Bihar


सोमवार, 26 सितंबर 2016

बिहार की शिक्षा को बर्बाद करने में किस का हाथ ?

बिहार की शिक्षा को बर्बाद करने में किस का हाथ है ? इस विषय पर अवश्य चर्चा वाद-विवाद होनी चाहिए जब देश प्रदेश का शिक्षाविद बुद्धिजीवी वर्ग वाद विवाद करना छोड़ देता है तो ह्रास होना शुरू हो जाता है यही हालात आज बिहार में शिक्षा का हो गया है बुद्धिजीवियों के खामोशी ने बिहार मे शिक्षा को नित्य नये प्रयोग की सामग्री बना शिक्षा को बर्बाद किया जा रहा है।
              बिहार की 80 प्रतिशत आबादी शिक्षा के मामलों में सरकारी स्कूलों पर निर्भर करती है और सरकार का नित्य नया नया प्रयोग यहीं होता है क्योंकि मध्यम वर्गीय और गरीबों के बच्चे यहीं पढ़ते हैं ।

मंगलवार, 20 सितंबर 2016

बिहार शिक्षा विभाग के महत्व पूर्ण दूरभाष, ईमेल

Contact Us
Sl# Name of Office /Directorate Office Address Office Contact Number Email -Address
1 Principal Secretary ,Education Department Ground Floor ,New Secretariat, Vikash Bhawan Patna 800015 0612-2217016 secy-edn-bih@nic.in
2 Additional Secretary Education Department 0612-2232338splsecretary.edn@gmail.com
3 Director ,Primary Education 0612-2215869 directorpe.edu@gmail.com
4 Director ,Secondary Education 0612-2215323 directorse.edu@gmail.com
5 Director ,Higher Education 0612-2215792 bih.higheredu@gmail.com
6 Director , Midday Meal Bihar Text Book, 1st Floor, MDM Building, Budh Marg Patna-800001 0612-2231005mdmdirector@gmail.com
7 Director, Administration Ground Floor ,New Secretariat, Vikash Bhawan Patna 800015 0612-2215706
8 Director, Reaserch & Training 3rd Floor ,New Secretariat, Vikash Bhawan Patna 800015 0612-2200367directoratraining@gmail.com
9 Director ,Mass Education 0612-2215413 slmabihar@gmail.com





नियोजित शिक्षक भुखमरी के शिकार

Sitamarhi bihar ke niyojit teachers ko जुलाई 2016 se hi vetan ka payment nahi kiya ja raha hai jis se akser teachro ki halat khasta ho chuki hai qarz ke bojh se ye teacher dab gaye hai inke samne bhookhmari ki naubat aa chuki hai aur sarkar quality education ki bat karti hai sarkar ko sharm karni chahiye
         teachers ko pareshan kar sarkar apna nuqsan par nuqsan karti ja rahi hai magar hose nahi aa rahi hai bihar me agar sabse ziysda reaserch hota hai to wah hai education barbad kar ke rakh diya hai sarkar ne education ko school ke khulne ka time 10.30AM aur band hone ka 4.00PM is se behter time table koi hai hi nahi

विशिष्ट पोस्ट

बिहार की सियासत में मुसलमानों की भागीदारी

बिहार की सियासत में मुसलमानों की भागीदारी न के बराबर है जिसका खामियाजा बिहार के मुसलमानों को उठाना पड़ रहा है। बिहार में मुसलमानों की आबादी 1...