मंगलवार, 11 दिसंबर 2018

विशेष रिपोर्ट :- पाँच राज्यो के विधान सभा चुनाव के नतीजो की समीक्षा करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बी जे पी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से नागेन्द्र कुमार पासवान ने किया माँग


विशेष रिपोर्ट :- पाँच राज्यो के विधान सभा चुनाव के नतीजो की समीक्षा करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं बी जे पी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से नागेन्द्र कुमार पासवान ने किया माँग
नागेन्द्र कुमार पासवान
---------------------------
 साक्षरता अभियान कार्यक्रम के तहत 15 +आयु वर्ग के असाक्षरों को साक्षर कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु   देश स्तर पर संचालित अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना"साक्षर भारत मिशन अभियान का मानव सन्साधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जी की जनविरोधी शिक्षा नीति एवम्   केंद्र सरकार  की इच्छा शक्ति की कमी  के कारण 31 मार्च 18 के बाद कार्यावधि विस्तार रोक दिए जाने के फलस्वरूप देश स्तर पर 6.5 कर्मी बेरोजगार भुखमरी के शिकार,घर - घर में शिक्षा का दीप जलाने वाला साक्षरता कर्मी उपेक्षित ,उपहास का पात्र, जिल्लत और जलालत की जिंदगी जीने को विवश है।
          महोदय, साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम के तहत ग्राम,पंचायत,प्रखण्ड/ताल्लुका/हल्का एवम् जिला स्तर पर कर्मियो का सुसंगठित अनुशासित प्रबन्धकीय ढांचा है जो अत्यंत प्रभावकारी रहा है।
       विभागीय कार्यो के अतिरिक्त समय समय पर सामाजिक कल्याण के अन्य गतिविधियों में सक्रिय एवम् सराहनीय भूमिका निभाया है।
  शिक्षा का अधिकार अधिनियम,स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान,मद्य निषेध अभियान,बाल विवाह एवम् दहेज़ प्रथा उन्मूलन अभियान को सफल बनाया तथा बिहार को राष्टीय  प्रसास्ति पत्र दिलवाने व् बिहार का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नामित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है।
    महोदय ,यद्यपि रोटी कपड़ा और मकान के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य आम जन की मौलिक आवश्यकता बन गई है। शिक्षा को मौलिक अधिकार का दर्जा भी दिया गया है ।शिक्षा समवर्ती सूची में होने के कारण सबको शिक्षा एवम् मुफ़्त शिक्षा उपलब्ध कराना केन्फ्र व् राज्य सरकार की संयुक्त नैतिक एवम् संवैधानिक दायित्व है।
    महोदय,शिक्षा वक्ष की कुंजी है और साक्षरता इसकी पहली सीढ़ी। शिक्षा के बिना स्वच्छ्ता स्वास्थ्य  सामाजिक सद्भभाव समरसता व् सम्यक विकास की परिकल्पना सर्वथा बेईमानी होगी।
     महोदय,बिहार सहित अन्य  राज्यो में संविदा कर्मी की सेवा स्थायी करने हेतु गठित  कमिटी को भी निदेशक जन शिक्षा बिहार ने अनुसंशा के लिए कर्मियो की सूचि नहीं भेजा है।
     महोदय,देश स्तर पर साक्षरता कर्मियो का आन्दोलान पराकाष्ठा पर है।
    लोक सभा राज्य सभा में भी इस संबंध में माननीय सदस्यों द्वारा विभागीय मंत्री के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जता रहा है।किन्तु अभी तक प्रयास बेनतीजा ही रहा है।
   महोदय 5 राज्यो का चुनाव 2019 के आम चुनाव के लिए आईना है।
   महोदय,जब तक नयी योजना "पढ़ना लिखना अभियान "लागू करने में कतिपय बिलम्ब या तकनीकी परेशानी है ,तब तक के लिए पुराने शर्तों पर ही भुत लक्ष्य प्रभाव से आम लोक सभा चुनाव तक के लिए "साक्षर भारत मिशन योजना को ही कार्यावधि विस्तार देते हुए सभी नियोजित कर्मी की सेवा जीवन्त कर दिया जाय।
    ताकि आम लोक सभा चुनाव में कर्मियो का असन्तोष  व् गुस्सा पर विजयी पाया जा  सके।
  पुनः नई योजना में इन कर्मी को समायोजित कर दिये जाय।
    नागेन्द्र कुमार पासवान , मुख्य कार्यक्रम समन्वयक साक्षर भारत सीतामढ़ी
महामंत्री भारतीय मजदूर संघ सीतामढ़ी
संयोजक
अखिल भारतीय साक्षर भारत मिशन कर्मी महासंघ
9473088097/8340662900

विशिष्ट पोस्ट

अपनी समस्या हमें लिखें हम आप की आवाज़ बनेंगें

अपनी समस्या हमें लिखें हम आप की आवाज़ बनेंगें आप जनों से अपील है कि अगर आप प्रताड़ित किये जा रहे हैं कोई आप पर ज़ुल्म करता है या आ...